बिना पूर्व अनुमति के सड़क में गड्ढा करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बिना पूर्व अनुमति के सड़क में गड्ढा करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Thursday, 28 March 2024 | March 28, 2024 Last Updated 2024-03-28T16:58:54Z
    Share
बिना पूर्व अनुमति के सड़क में गड्ढा करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
बदायूँ: 28 मार्च। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में बीएसएनएल की जिला समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिना पूर्व अनुमति के सड़क में गड्ढा करने वाले कार्यदाई संस्थाओं व विभागीय अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीबीयूडी ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करवाने के लिए भी कहा।
जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बीएसएनएल के अधिकारियों से कहा कि वह कार्यदाई संस्थानों व विभाग अधिकारियों से प्ले स्टोर से सीबीयूडी ऐप ;कॉल बिफोर यू डिगद्ध ऐप को डाउनलोड करने के संबंध में पत्र प्रेषित करने के लिए कहा।
बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि विभिन्न विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए जिला समन्वय समिति की स्थापना जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गई है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिला अधिकारी प्रशासन रेनू सिंह, सहायक महाप्रबंधक बीएसएनएल संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
----