जिलाधिकारी ने दिए बैठक में अनुपस्थित रहे ड्रग इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

जिलाधिकारी ने दिए बैठक में अनुपस्थित रहे ड्रग इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश

Thursday, 28 March 2024 | March 28, 2024 Last Updated 2024-03-28T17:00:17Z
    Share
जिलाधिकारी ने दिए बैठक में अनुपस्थित रहे ड्रग इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश
शराब की ओवर रेटिंग व अवैध शराब जब्तीकरण पर हो प्रभावी कार्यवाही
बदायूँ: 28 मार्च। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में नारकोटिक कोऑर्डिनेशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि अफीम की खेती बिना अनुमति के ना हो तथा लाइसेंस धारक की अफीम की खेती करें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को अवैध शराब जब्तीकरण पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में बिना पूर्व अनुमति व सूचना के अनुपस्थित रहे ड्रग इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।
जिलाधिकारी ने शराब की ओवर रेटिंग पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए कहा। उन्होंने अवैध शराब पर मात्र 06 ग्रामों में ही कार्रवाई पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए गंगा किनारे के ग्रामों व अन्य ग्रामों व स्थान पर भी प्रवर्तन की कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रेनू सिंह, जिला आबकारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।