आहट होने पर नींद से जागी महिला ने भैंस का 50 मीटर किया पीछा बदमाशों

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

आहट होने पर नींद से जागी महिला ने भैंस का 50 मीटर किया पीछा बदमाशों

Thursday, 4 April 2024 | April 04, 2024 Last Updated 2024-11-05T15:16:48Z
    Share
आहट होने पर नींद से जागी महिला ने भैंस का 50 मीटर किया पीछा बदमाशों ने जान से मारने की दी धमकी 
कुवरगांव । थाना कुंवर गांव क्षेत्र में चोरी और लूट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है

थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव नरऊ पसा में वीती रात्रि अज्ञात वदमाशो ने उक्त गांव निवासी राधेश्याम की पशु शाला में बंधी दो मवेशियों को घर में सो रही उसकी पत्नी के कनपटी पर तमंचा रखकर लूट ले गए जबकि वह खेत पर मक्का की रखवाली करने गए थे पत्नी घर में बच्चों के साथ अकेली थी  

 उसकी पत्नी ने मवेशियों को लूट कर ले जाते समय अज्ञात बदमाशों से  मवेशियों को छोड़ देने की गुहार लगाती रही  लेकिन बदमाशों ने ललकारते हुए उसको  जान से मारने की धमकी दी और दोनों में मवेशोंयो को दूरस्थ स्थान पर ले जाकर चार पहिया वाहन में लाद कर ले गए  

भुक्तभोगी व ग्रामीण डायल 112 को सूचना देते रहे लेकिन रात में डायल 112 मौके पर नहीं पहुंची डायल 112 पुलिस वृहस्पतिवार सुबह पहुंचकर मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया राधेश्याम ने घटना का तहरीर पुलिस को दी पुलिस मामले की जांच कर रही है ।।

इस संबंध में थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि भैंस चोरी की सूचना है लूट नहीं है जिसकी जांच की जा रही है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।