मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच का आयोजन कर किया मतदाताओं को जागरूक

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच का आयोजन कर किया मतदाताओं को जागरूक

Sunday, 28 April 2024 | April 28, 2024 Last Updated 2024-04-29T01:52:11Z
    Share
मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच का आयोजन कर किया मतदाताओं को जागरूक

बदाय के मतदाताओ को जागरूक करने के उद्देशय से हाफिज सिददीकि इस्लामियां इण्टर कालेज के मैदान पर प्रशासन इलेविन एवं मीडिया इलेविन के मध्य 12-12 ओवर का मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन 11 ने निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 117 रन का लक्ष्य मीडिया एकादश को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया इलेविन मात्र 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 65 रन ही बना सकी। इस प्रकार प्रशासन एकादश ने मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच 52 से जीत हासिल की।
मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश के कप्तान मुख्य विकास अधिकारी(नोडल अधिकारी स्वीप) केशव कुमार ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। प्रशासन एकादश के खिलाड़ी शायवर अली खान को मैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया। प्रशासन एकादश के खिलाड़ी अमित को बेस्ट आल राउण्डर का पुरस्कार दिया गया तथा मीडिया एकादश के कप्तान सौरभ शर्मा को बैस्ट बाॅलर का पुरस्कार दिया गया। आयोजको द्वारा विजेता ट्राॅफी प्रशासन एकादश के कप्तान केशव कुमार मुख्य विकास अधिकारी को प्रदान की गयी।
मतदाता जागरूकता मेैच से पूर्व सीडीओ केशव कुमार ने प्रतिभागियो, दर्शको से अपने सम्बोधन में कहा कि मतदाता होने पर गर्व महसूस करें और अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपना अमूल्य वोट देकर अपना कर्तव्य निभाएं। 07 मई को सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट जरूर करें। स्वयं मतदान करें और परिवार, समाज को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। पांच साल के बाद आने वाले मतदान के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ सभी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।
उन्होने उप विजेता मीडिया एकादश के खिलाडियों सौरभ शर्मा (कप्तान), राहुल सक्सेना, कुलदीप, ऋषिदेव, अंकित गुप्ता, राजीव, अमित शर्मा, समीर, सुमित, खालिद रियाज, चितरंजन, पंकज गुप्ता को सिल्वर मैडिल व विजेता प्रशासन एकादश के टीम के खिलाड़ियों को गोल्ड मैडिल पहनाकर सम्मानित किया। मैच में शानदार अम्पायरिंग करने अम्पायर जहीर फरहा खान व आबिद अली को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मैच का आयोजन क्रीड़ा अधिकारी अमित रिचारिया के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। जागरूकता मैच में जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चन्दोला, जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन, जिला हाॅकी एसोशियन के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, हाफिज सिददीकि इस्लामियां इण्टर कालेज प्रधानाचार्य अब्दुल सुबुर खाॅ, सह प्रभारी स्वीप सरवर अली, डा0 पंकज कुमार, दिनेश पाल, सुवोध सुमन, तनुज मिश्रा, स्पोर्टस् स्टेडियम के कोच राजीव, सोमेन्द्र, आशू भारती, एवं आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित मौजूद रहे।
----
प्रेस संवाद संख्या 93 निःशुल्क प्रकाशनार्थ, सूचना विभाग द्वारा जारी