जेल का निरीक्षण कर सुनी बंदियों की समस्याएं

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

जेल का निरीक्षण कर सुनी बंदियों की समस्याएं

Thursday, 9 May 2024 | May 09, 2024 Last Updated 2024-05-10T06:18:20Z
    Share
जेल का निरीक्षण कर सुनी बंदियों की समस्याएं
बदायूँ उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के शिव कुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा दिनांक 08.05.2024 को अपरान्ह् समय 03ः30 बजे जनपद के जिला कारागार बदायूँ का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान ऐसे निरूद्ध बन्दी जो दंण्ड प्रक्र्रिया संहिता 1973 की धारा 436क से अच्छादित हैं तथा अपनी आधी सजा से अधिक समय व्यतीत कर चुके हैं उससे सम्बन्धित बंदियों की सूची व इनकी रिहाई के सन्दर्भ में किये गये कार्यवाही उपलब्ध कराये जाने हेतु अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया जिला कारागार बदायूं में पाकशाला एवं समस्त वैरिकों का निरीक्षण किया तथा निरन्तर स्वच्छता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों की समस्याओं को सुना गया, उनके विधिक सहायता के वारे में पूछताछ किया गया तथा उनको विधिक सहायता हेतु जागरूक भी किया गया। इसी क्रम में निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बन्दियों को दवा उपलब्ध कराने, महिला कैदियों के साथ रह रहे उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार में चीफ एल0ए0डी0सी0, श्री ब्रहमानन्दन गौतम, डिप्टी चीफ एल0ए0डी0सी0, श्री सत्यवीर सिंह, अस्टिंट एल0ए0डी0सी0, श्री राकेश कुमार यादव, अस्टिंट एल0ए0डी0सी0, कुमारी कशिश सक्सेना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ, अधीक्षक जिला कारागार श्री डॉ0 विनय कुमार, कारापाल श्री रणनजय सिंह, उपकारापाल श्री कमल चन्द, उपकारापाल श्रीमती रेनू वैदिक, उपकारापाल श्री मो0 खालिद, चिकित्साधिकारी, डॉ0 गौरव सिंह चौहान, चिकित्साधिकारी, डॉ0 सारिक हुसैन, फार्माशिष्ट, श्री गोपाल सिंह उपस्थित रहे।
-----