लखीमपुर खीरी -ड्राइवर को नीद आने के कारण अनियंत्रित होकर बस पेड़ से टकराई कई यात्री हुए घायल
ड्राइवर को नींद आने जाने से बस अनियन्त्रित होकर पेड़ से जा टकराई । कई यात्री हुए घायल ।
मेवा लाल चक्रवर्ती ' उप - सम्पादक '
लखीमपुर -खीरी
लखीमपुर -खीरी के थाना सिंगाही अन्तर्गत निघासन -तिकोनिया मार्ग पर एक डबल डेकर बस U .P .15 C . T .4732 तिकोनिया से दिल्ली जा रही थी । इसी बीच जैसे ही बस सिंगाही कस्बे के निकट शमशान घाट के पास पहुंची कि अचानक चला रहे बस ड्राइवर को नींद आ गई और पल झपकते ही बस अनियंत्रित होकर बायीं तरफ से सड़क के दाहिने तरफ लगे एक पेड़ से जा टकराई । बस हुई क्षतिग्रस्त । बस में बैठे कई यात्री हुए घायल ।
सूचना पर थाना प्रभारी सिंगाही अमित कुमार भदौरिया तुरन्त दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे मौका मुआयना कर तुरन्त घायलों को सीएचसी निघासन भर्ती कराया गया घायलों का इलाज जारी है।
यह बसें दिल्ली से यात्रियों को लेकर सवेरे लगभग 7 बजे तिकोनिया पहुंचती है तथा लगभग सायं 2 बजे तिकोनिया से दिल्ली के लिए रवाना हो जाती है जिससे ड्राइवर की नींद पूरी नहीं हो पाती । और बस चलाते समय ड्राइवर को झपकी आने से यात्रियों को गवानी पड़ती है जान । इस बात पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
