थाना समाधान दिवस जनपद ललितपुर

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

थाना समाधान दिवस जनपद ललितपुर

Saturday, 13 July 2024 | July 13, 2024 Last Updated 2024-11-05T15:13:28Z
    Share
लोकेशन ललितपुर महरोनी
*ब्यूरो रिपोर्ट*

*थाना समाधान दिवस जनपद ललितपुर*

 जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक की अध्यक्षता में थाना महरौनी मे थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनकर उनके तत्काल निस्तारण करने एवं भू-राजस्व से संबंधित शिकायतो को राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर निस्तारण हेतु निर्देंश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
उक्त के अतिरिक्त महरौनी क्षेत्रांतर्गत सजनाम बांध की तलहटी में वृक्षारोपण किया और "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जनपद वासियों से पेड़ लगाकर उसका संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने बांध की तलहटी में भूमि निर्धारित कर सघन वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए