ट्रैक्टर और पिकअप में हुई जोरदार टक्कर लोग घाय

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

ट्रैक्टर और पिकअप में हुई जोरदार टक्कर लोग घाय

Saturday, 13 July 2024 | July 13, 2024 Last Updated 2024-07-13T11:32:59Z
    Share
ट्रैक्टर और पिकअप में हुई जोरदार टक्कर लोग घाय
कादरचौक – थाना क्षेत्र के भारत पेट्रोलियम पंप के पास काकोडा रोड पर ट्रैक्टर और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सेकंड मोबाइल पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
कादरचौक में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि थाना कादरचौक क्षेत्र के भारत पेट्रोलियम पंप के पास करीब 9:00 बजे को ककोड़ा
रोड की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने कादर चौक की तरफ से जा रही पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मुस्कान 14 वर्ष और उदयभान उम्र 47 वर्ष पुत्र मनपाल निवासी रसौली थाना बिल्सी, सुभाष पुत्र सूरजपाल निवासी गंगापुर खाम गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना

मिलते ही मौके पर पहुंची सेकंड मोबाइल पुलिस की सहायता से घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादर चौक इलाज के लिए ले गई जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया बताया गया है कि उदयभान नशे की हालत में था जिससे
ट्रैक्टर और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई इसकी वजह से पिकअप के परखक्के उड़ गए।

रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह