जनपद बदायूं में भी बाढ़ का कर जारी है,एक तरफ गंगा जहां दर्जनों गांव को बाढ़ से प्रभावित कर रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ रामगंगा ने भी कहर ढहा रखा है। रामगंगा से भी दो दर्जन से अधिक गांव प्रभावित है। जहां का जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय से संपर्क बिल्कुल टूट चुका है।इन ग्रामों में एक ओर जहांआवश्यक वस्तुएं,सब्जी इत्यादि नहीं पहुंच रही है,तो वहीं मेडिकल सेवाएं भी बदहाल हो चुकी हैं। बाढ़ प्रभावित गांव का लगातार निरीक्षण जिला अधिकारी संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और तहसीलदार कर रहे हैं। हालांकि हालात इतने खराब है की मुख्य सड़कों पर भी भारी जल भराव है जिससे राहगीरों में हाहाकार मचा हुआ है।वहीं कुछ लोग सुरक्षित स्थान पर प्रस्थान करते हुए भी नजर आए। सड़कों पर नाव चल रही है। वहीं एक तरफ जहां गंगा का पानी कम हुआ है तो दूसरी तरफ रामगंगा उफान पर हैं और लगातार पानी बढ़ रहा है। हालांकि प्रशासनिक तौर पर सड़कों पर नाव की व्यवस्थाएं की गई है। जो आवा गमन को सुलभ बनाने की कोशिश कर रही है।जहां एक तरफ शादियों का दौर चल रहा है तो ऐसे में बाढ़ प्रभावित गांवों में हालत ज्यादा खराब है। क्योंकि जहां एक ओर मेहमानों की आवागमन होता है तो दूसरी तरफ बारात लेकर जाना तथा दुल्हन को वापस लेकर आना या लड़की की शादी में बारातियों को लेकर आना भारी चुनौती हो गया है। हालांकि ग्रामीण इसके लिए ट्रैक्टर बैलगाड़ी और नावों का प्रयोग कर रहे हैं। आज जिले में जिलाधिकारी एसडीएम और तहसीलदार ने भी निरीक्षण किया है। लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।
वहीं जिले का दातागंज तहसील क्षेत्र बदायूं और जनपद शाहजहांपुर को जोड़ता है इसके लिए कम समय और कम दूरी में शाहजहांपुर को जाने के लिए रामगंगा पर 4 पुल बनाए गए हैं।भारी बरसात और बाढ़ के चलते इन पुलों से आवागमन बिल्कुल बंद हो जाता है क्योंकि पुल के आगे के रोड काफी नीचे हैं जिस पर बाढ़ का पानी आसानी से आ जाता है।
बदायूं से वीरपाल सिंह कीरिपोर्ट
