बदायूं को मिली राजस्थान- गुजरात से जोड़ने वाली लालकुआं-साबरमती स्पेशल ट्रेन
बदायूं । जनपद वासियों को एक और सौगात मिलने जा रही है। राजस्थान-गुजरात के लिए लालकुआं-साबरमती स्पेशल ट्रेन से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। पूर्वोत्तर रेलवे अब बरेली-बदायूं क्षेत्र को राजस्थान और गुजरात से सीधे जोड़ेगा। 2 सितंबर 2026 से लालकुआं- साबरमती स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे की अधिसूचना संख्या 131/2026 के अनुसार ट्रेन संख्या 05344/05343 कुल 13 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
ट्रेन का शेड्यूल-
05344 लालकुआं-साबरमती स्पेशल: हर बुधवार। 2 सितंबर से 25 नवंबर तक चलेगी। लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे प्रस्थान कर बहेड़ी, बरेली, मथुरा, जयपुर,अजमेर होते हुए रात 11:50 बजे साबरमती आगमन।
वापसी में 05343 साबरमती -लालकुआं स्पेशल: हर गुरुवार 3 सितंबर से 26 नवंबर तक चलेगी ।साबरमती से रात 10:50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2:20 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
इन स्टेशनों को मिलेगा लाभ-भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जं., बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, फालना, जवाई बांध, आबू रोड, पालनपुर, मेहसाणा।
केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया पर इसे बहेड़ी की जनता के लिए बड़ी सौगात बताया और इसके लिए पीएम मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। रेल अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन से व्यापार, शिक्षा और धार्मिक यात्राओं में बड़ी सहूलियत होगी।
