हारे के सहारे आ जाओ, तुम्हे भक्त पुकारे एकादशी पर श्री शिरडी श्याम सर्वदेव मंदिर हुई भजन संध्या

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

हारे के सहारे आ जाओ, तुम्हे भक्त पुकारे एकादशी पर श्री शिरडी श्याम सर्वदेव मंदिर हुई भजन संध्या

Friday, 30 August 2024 | August 30, 2024 Last Updated 2024-08-30T10:14:20Z
    Share
*हारे के सहारे आ जाओ, तुम्हे भक्त पुकारे*


एकादशी पर श्री शिरडी श्याम सर्वदेव मंदिर हुई भजन संध्या

मोहक भजनों पर झूमें श्याम भक्त

बरेली। शहर के श्री शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर में अजा एकादशी पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर में बाबा श्याम का बेहद खूबसूरत श्याम दरबार सजाया गया। भजन संध्या में भजन कलाकारों द्वारा श्री श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजन संध्या में गायक कलाकारों ने अपनी रचनाओं में श्याम महिमा का मार्मिक वर्णन कर श्रोताओं को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया। देर रात तक भक्तजन श्याम भजनों का रसपान करते हुए नाचते, गाते रहे।

मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने जानकारी देते हुए बताया आज 29 अगस्त 2024 को बाबा श्याम की श्रंगार सेवा दीपाली आलोक अग्रवाल की तरफ से की गई , महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि बाबा की भक्ति करने से बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर हो जाती है। इनके दरबार में आकर असीम शांति की अनुभूति होती  

एकादशी पर प्रसाद वितरण अंकुर गुप्ता और गुरमंगत सिंह की तरफ से की गई, प्रत्येक ग्यारस (एकादशी) को मंदिर मे श्याम गुणगान किया जाता है आज मंदिर को बहुत अच्छे से सजाया गया बाबा श्याम का गुणगान अपने निर्धारित समय सायं 07:00 बजे से श्याम इच्छा तक चला जिसमे भक्तो ने झूम झूम नाच-नाच कर श्याम गुणगान का आनंद लिया जिसमे सैकड़ो श्याम भक्तो ने श्याम गुणगान का आनंद लिया सायं 07:00 बजे श्याम गुणगान किया गया भजन गायक राजेश निर्भय सोनल चंचल ,अंजली चौहान ने इस तरह से बाबा श्याम का गुणगान किया भक्तो को नाचने को मजबूर कर दिया । इस अबसर पर पंडित सुशील पाठक के साथ संजय आयलानी अनुपम टीबडेबाल उत्कर्ष अग्रवाल सबिता अग्रवाल भावना अग्रवाल अंकुर गुप्ता गीता सक्सेना बेनीराम प्रजापति गुरमंगत सिंह रामबहादुर प्रजापति अजय कश्यप सुभाशुं बैश्य इन्द्रेश , शिवागी नीरज अग्रवाल शोभित श्रीवास्तव दीपक कुमार अंकुश अग्रवाल सविता जी राजेन्द्र अरोरा जगमोहन प्रजापति काजल कोमल महेंद्र प्रजापति अनुशील पाठक, राघव पाठक, अभिषेक शर्मा, राज कुमार श्रीमाली, राजेश अग्रवाल, भगवान दास आदि अनेक भक्तो सम्लित होकर श्याम भजनो का आनंद लिया ।

*पंडित सुशील कुमार पाठक सरबराकार* *महंत श्री शिरडी साई सर्बदेब मंदिर श्यामगंज बरेली*
9759697533