Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

Sunday, 1 September 2024 | September 01, 2024 Last Updated 2024-09-01T10:07:17Z
    Share
बदायूं के युवक की जिला संभल में सड़क दुर्घटना में हुई मौत । एक घायल बाइक हुई क्षतिग्रस्त ।

जिला बदायूं के थाना जरीफ़नगर क्षेत्र के गांव रसूलपुर कला निवासी शिशुपाल सिंह पुत्र किशन लाल अपने पुत्र सोमवीरसिंह के साथ अपनी निजी बाइक से जिला संभल के नगर पंचायत बबराला में एक डॉक्टर के पास अपनी आंखो का उपचार कराने जा रहे थे ।
तभी गुन्नौर से निकलकर इटुऊआ के पास पहुंचते ही जंगली गोवंश आगे से अचानक दौड़ पड़ी। मृतक के पुत्र सोमवीर ने जंगली गोवंश से बाइक की बचाने की कोशिश बहुत की परन्तु बाइक हाइवे पर बने डिवाइडर से जाकर टकरा गई । जिससे शिशुपाल के सिर में भयंकर चोट लगने से शिशुपाल सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई सोमवीर के हाथ और पैर फैक्चर हो गए । जबरदस्त दुर्घटना होने से रहगीरो की भीड़ लग गई। किसी राहगीर ने कोतवाली गुन्नौर पुलिस को इसकी सूचना दी ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।
घायल सोमवीर को पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर रेफर दिया । और मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस संभल भेज दिया।