डीएम ने प्रेसवार्ता कर मीडिया और जनपद वासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

डीएम ने प्रेसवार्ता कर मीडिया और जनपद वासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Wednesday, 30 October 2024 | October 30, 2024 Last Updated 2024-10-30T14:27:22Z
    Share
डीएम ने प्रेसवार्ता कर मीडिया और जनपद वासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
बदायूं ब्यूरो 
बदायूँ जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में दीपावली के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता कर इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों व छायाकारों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। 
उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार सभी लोग आपसी परस्पर भाईचारे व समन्वय के साथ मनाएं।
 
उन्होंने कहा कि देश की पहचान अनेकता में एकता से है यहां सभी लोग सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द, प्रेम व भाईचारे के साथ मनाते रहे हैं और आगे भी मानते रहेंगे। 

उन्होंने इस अवसर पर जनपद वासियों को भी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली प्रकाश का त्यौहार है यह त्यौहार सभी के जीवन में उजाला लेकर आए, उनका जीवन प्रकाशमय हो, वह उन्नति पथ की ओर अग्रसर हो। ऐसी वह हार्दिक शुभकामनाएं सभी को देती हैं। 

उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान मिलेट्स (श्री अन्न) योजना के तहत बुधवार को निकाली गई जागरूकता रैली के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी जनपद वासियों को मिलेट्स का उपयोग अपने भोजन में अवश्य करना चाहिए इससे अनेकों रोगों से बचा जा सकता है।
 उन्होंने साफ सफाई की आवश्यकता पर बल दिया तथा जनपद को साफ सुथरा रखने के लिए जनपद वासियों से सहयोग देने का आवाहन भी किया। 

 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चन्दोला सहित इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के छायाकार व पत्रकार बंधु मौजूद रहे।