किशोरी के साथ युवक ने रास्ते में रोककर की छेड़छाड़, पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

किशोरी के साथ युवक ने रास्ते में रोककर की छेड़छाड़, पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर

Sunday, 27 October 2024 | October 27, 2024 Last Updated 2024-10-27T18:12:20Z
    Share
बिनावर /बदायूं -किशोरी के साथ युवक ने रास्ते में रोक कर की छेड़छाड़,पीड़ित परिजनो ने थाने में दी तेहरीर
 

किशोरी के साथ युवक ने रास्ते में रोककर की छेड़छाड़,
 पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर 

ब्यूरो रिपोर्ट 
बिनावर/ जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में एक किशोरी को गांव के ही युवक ने रास्ते में रोककर अश्लील हरकतें एवं छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर उसे मारापीटा गया। 
थाना बिनावर क्षेत्र में एक गांव निवासी पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया कि 26 अक्तूबर की शाम को लगभग 8:00 बजे उसकी 20 वर्षीय पुत्री गांव में ही एक परचूनी की दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही आरोपी आमिल ने उसकी पुत्री को देखकर अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। पुत्री के विरोध करने पर उससे मारपीट कर गाली-गलौज की गई। 
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसकी पुत्री को बचाया। उनके वहां पहुंचने पर आरोपी आमिल धमकी देता हुआ फरार हो गया।

 पीड़िता ने बताया कि घटना की तहरीर देने के बाद थाना बिनावर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है, जिसके चलते उन्हें आरोपी से जानमाल का खतरा बना हुआ है। 

इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है