बिनावर: अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली द्वारा थाना बिनावर पर किया गया समाधान

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बिनावर: अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली द्वारा थाना बिनावर पर किया गया समाधान

Saturday, 22 March 2025 | March 22, 2025 Last Updated 2025-03-22T12:05:17Z
    Share
अबिनावर: अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली द्वारा थाना बिनावर पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।


संवादाता मो तारिक गाजी की रिपोर्ट


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में दिन शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक महोदय बरेली जोन, बरेली रमित कुमार शर्मा महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह महोदय द्वारा थाना बिनावर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान एडीजी रमित कुमार शर्मा महोदय द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी बदायूं शक्ति सिंह, बिनावर एस. एच. ओ. अशोक कुमार कंबोज, नायब तहसीलदार बिनावर पूजा शर्मा सहित पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।