Liked on YouTube: डंपर ने ई-रिक्शा सवार एम ए की छात्राओं को रौंदा 2 छात्राओं की मौत,एक छात्रा सहित चालक की हालत गंभीर

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

Liked on YouTube: डंपर ने ई-रिक्शा सवार एम ए की छात्राओं को रौंदा 2 छात्राओं की मौत,एक छात्रा सहित चालक की हालत गंभीर

Wednesday, 21 May 2025 | May 21, 2025 Last Updated 2025-05-21T17:34:49Z
    Share
डंपर ने ई-रिक्शा सवार एम ए की छात्राओं को रौंदा 2 छात्राओं की मौत,एक छात्रा सहित चालक की हालत गंभीर
स्लग : डंपर ने ई-रिक्शा सवार एम ए की छात्राओं को रौंदा 2 छात्राओं की मौत,एक छात्रा सहित चालक की हालत गंभीर। एंकर रीड : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मे एक डंपर ने ई-रिक्शा सवार छात्राओं को कुचल दिया। दुर्घटना में 2 छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक छात्रा की हालत नाजुक है।ये हादसा मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बिलारी के अमरपुरकाशी गांव में ग्रामोदय महाविद्यालय एवं शोध संस्थान में प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रही ई-रिक्शा सवार तीन छात्राओं को डंपर ने कुचल दिया। इनमें से दो की मौत हो गई। जबकि तीसरी छात्रा और ई रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गए।हादसे में मरने वाली दोनों युवती और घायल युवती एमए की छात्राएं हैं। घटना के बाद डंपर का चालक मय डंपर के मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिलारी सीएचसी पहुंचाया जबकि मृतकों के शव पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। वी ओ: 1 :- मुरादाबाद आगरा हाईवे पर अमरपुरकाशी गांव में ग्रामोदय महाविद्यालय एवं शोध संस्थान में जा रही तीन छात्राओं में से दो की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई जबकि तीसरी छात्रा और ई रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गये। तीनों एम ए की छात्राएं हैं। आरोपित चालक डंपर लेकर भागने में सफल रहा। बिलारी नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला बाड़ा निवासी शबनम, सहसपुर में चौड़ा खरंजा निवासी फरहा पुत्री अब्दुल सलाम, चांदनी पुत्री नासिर ई रिक्शा से उतरकर किराए के पैसे दे रही थीं तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित गति से दौड़ते डंपर ने ई रिक्शा को रौंद दिया। रिक्शा चालक राजू पुत्र सूरज निवासी अमरपुर काशी भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही हाईवे की एंबुलेंस और 108 ने घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल बिलारी पहुंचाया। मौके पर कोतवाली प्रभारी अमरनाथ वर्मा अपनी टीम के साथ पहुंच गए 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई सभी ने राहत और बचाव कार्य किया यहां प्रशिक्षण के उपरांत चिकित्सक ने दो छात्राओं चांदनी और शबनम को को मृत घोषित किया। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शबनम और चांदनी की मृत्यु होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मृतिकाओं का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी में है। वी ओ: 2 :- मुरादाबाद के बिलारी कस्बे के मोहल्ला अब्दुल्ला बाड़ा निवासी शबनम, सहसपुर में चौड़ा खरंजा निवासी फरहा पुत्री अब्दुल सलाम और चांदनी पुत्री नासिर ई रिक्शा से कॉलेज के लिए निकली थीं। कॉलेज के पास पहुंचकर ई रिक्शा से उतरकर किराए के पैसे दे रही थीं। तभी तेज रफ्तार से दौड़ते डंपर ने ई रिक्शा को रौंद दिया। हादसे में शबनम और चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फरहा और ई रिक्शा चालक राजू पुत्र सूरज निवासी अमरपुर काशी गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना पर छात्राओं परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। बाइट : कुंवर आकाश सिंह एसपी ग्रामीण मुरादाबाद। बाइट : मोहम्मद फहीम इरफान सपा विधायक बिलारी मुरादाबाद।

via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=mTC1bStRnLE