अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिसकी थीम 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग' के अंतर्गत प्रोटोकॉल योगाभ्यास कराया गया।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिसकी थीम 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग' के अंतर्गत प्रोटोकॉल योगाभ्यास कराया गया।

Wednesday, 18 June 2025 | June 18, 2025 Last Updated 2025-06-18T14:37:14Z
    Share
बदायूं क्लब में हुआ योग शिविर का आयोजन


बुधवार को बदायूं क्लब बदायूं में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिसकी थीम 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग' के अंतर्गत प्रोटोकॉल योगाभ्यास कराया गया। 


इस अवसर पर योग प्रशिक्षक रमेश त्रिवेदी ने विभिन्न आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं मुद्राओं का अभ्यास कराया एवं उनके लाभ व सावधानियां को भी बताया। 


सीनियर योग प्रशिक्षक रमेश चंद्र त्रिवेदी ने कहा
आज के तनाव भरे वातावरण में योग करना अति आवश्यक हो गया है। व्यवस्थित दिनचर्या एवं नियमित योग के द्वारा हम अपने आप को तनाव मुक्त रोग व मुक्त रख सकते हैं"


बदायूं क्लब के सचिव अक्षत अशेष ने कहा योग के द्वारा ही अनेक रोगों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह शिविर बुधवार से प्रारंभ होकर 21 जून तक प्रतिदिन प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक चलेगा 

आज योग सत्र में क्लब के सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना, अंकेक्षक संजय रस्तोगी, सदस्य नरेश चंद्र शंखधार सहित अनेक सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे