एनटीपीसी टांडा में गरिमा महिला मंडल द्वारा ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं गरिमा प्रशिक्षण

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

एनटीपीसी टांडा में गरिमा महिला मंडल द्वारा ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं गरिमा प्रशिक्षण

Wednesday, 23 July 2025 | July 23, 2025 Last Updated 2025-07-23T14:30:56Z
    Share
एनटीपीसी टांडा में गरिमा महिला मंडल द्वारा ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं गरिमा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
अम्बेडकर नगर 


संवाददाता अमित मौर्य 

 एनटीपीसी टांडा ने अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गरिमा महिला मंडल के मार्गदर्शन में “ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम” की शुरुआत की है।

इस अवसर पर गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा ने नव स्थापित गरिमा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया और शिलापट्ट का अनावरण करते हुए इस पहल को महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए श्रीमती परिदा ने कहा,

“इस तरह के व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे, जिससे वे स्वरोज़गार आरंभ कर सकेंगी या स्थानीय बाज़ार में सेवाएँ देकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। मैं सभी प्रतिभागी महिलाओं से आग्रह करती हूँ कि वे प्रशिक्षण के प्रत्येक मॉड्यूल में सक्रिय रूप से भाग लें और इसे अपने जीवन में आर्थिक स्वतंत्रता का माध्यम बनाएं।”

एनटीपीसी टांडा सदैव समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों और कौशल-विकास प्रशिक्षणों का आयोजन करता रहा है। इस ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम से स्थानीय महिलाओं को न केवल सौंदर्य एवं सौंदर्य प्रसाधन की तकनीकी जानकारी प्राप्त होगी, बल्कि वे इस क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी हासिल कर सकेंगी।