13 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनबदायूँ : 27 अगस्त। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधी/सचिव,

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

13 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनबदायूँ : 27 अगस्त। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधी/सचिव,

Wednesday, 27 August 2025 | August 27, 2025 Last Updated 2025-08-28T04:42:54Z
    Share
13 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
बदायूँ : 27 अगस्त। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधी/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण 




लखनऊ निर्देशानुक्रम में एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा 13 सितम्बर 2025 को जनपद बदायूँ में समय पूर्वान्ह 10ः00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मा0 जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ की अध्यक्षता में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।




इसके कम में उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जनपद मुख्यालय एवं समस्त तहसीलों में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु प्रेषित कराये गये प्रचार-वाहन को श्री विवेक संगल, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा जनपद न्यायालय परिसर बदायूँ के गेट संख्या 2 से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। 



इस अवसर पर सुश्री फराह मतलूब, माननीय प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बदायूँ, श्री सुयश प्रकाश श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. (पी.ए.) एक्ट, बदायूँ, सुश्री रिन्कू विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र), बदायूँ, श्रीमती रेखा शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-2/ विशेष न्यायाधीश, गैंगस्टर एक्ट, बदायूँ, श्री सौरभसैक्सेना, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 




न्यायालय संख्या-10, बदायूँ एवं मोहम्मद तौसीफ रजा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बदायूँ उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के समस्त कर्मचारीगण, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम एवं पराविधिक स्वयं सेवकगण उपस्थित रहे।



इसके अतिरिक्त मा0 उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के द्वारा प्रेषित प्रचार-वाहन के माध्यम से आम जनमानस को 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की जन उपलब्धियां के बारे में बताने एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित किये गये 




वादों का निस्तारण किया जा सके साथ ही वाहन प्रचार के माध्यम से जनपद की तहसील सहसवान, बिल्सी, बिसौली, दातागंज, सदर व जिला मुख्यालय पर दिनांक 27 व 28 अगस्त 2025 को प्रचार किया जायेगा
-----