अंतर्राष्ट्रीय धर्माचार्य जगतगुरु आचार्य देवमुरारी बापू का महामंडलेश्वर स्वामी शिव स्वरूपानंद सरस्वती ने अपने वृंदावन स्थित ऋषि कुल सेवा धाम आश्रम में सम्मानित किया।
महामंडलेश्वर शिव स्वरूपानंद ने कहा आचार्य देवमुरारी बापू को अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद द्वारा उपाधि दी गई है तब से लगातार सनातन धर्म के प्रचार के लिए कई प्रदेशों की यात्रा करते हुए वृंदावन पहुंचे हैं
सोशल मीडिया के माध्यम से सनातन के लिए जागृति लाना और हिंदू सनातनी लोगों को एकजुटता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सूवे की राजधानी लखनऊ में भारत गौरव सनातन सम्मान से सम्मानित भी किया जिसका सभी संत समाज ने प्रशासनीय कार्य बताया।
देवमुरारी बापू वृंदावन में एक दशक से भी ज्यादा समय से संत समाज व वृंदावन की गरिमा को बचाने के लिए कार्य कर रहे हैं वृंदावन में शराब अंडा मांस की बिक्री को बंद करने के लिए भी लगातार कार्य किया वहीं दूसरी ओर मथुरा स्थित श्री कृष्ण जी जन्म भूमि मुक्ति के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं और संत समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं वृंदावन पहुंचने पर देवमुरारी बापू का अन्य जगह भी संतों ने सम्मानित किया
इस क्रम में सुदामा कुटी के महंत जगतगुरु सुतीक्ष्ण दास जी महाराज, महामंडलेश्वर भास्करानंद जी, महाराज रमेश जी श्री जी, राम मंदिर के महंत व महामंडलेश्वर रघुनाथ दास जी, जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी विश्वेशरापन्नचार्य, महामंडलेश्वर अंबिकादास महात्यागीआदि वृंदावन के सभी सम्मानित संतों द्वारा सम्मान करते हुए बधाई दी।
