नाला निर्माण ठेकेदार की लापरवाही हुई उजागर नाला हुआ क्षतिग्रस्त।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

नाला निर्माण ठेकेदार की लापरवाही हुई उजागर नाला हुआ क्षतिग्रस्त।

Sunday, 3 August 2025 | August 03, 2025 Last Updated 2025-08-04T04:48:39Z
    Share
नाला निर्माण ठेकेदार की लापरवाही हुई उजागर नाला हुआ क्षतिग्रस्त।

सहसवान सैफुल्लागंज से स्टेट बैंक होता हुआ नाला रोडवेज तक नाले का निर्माण कार्यरत है लेकिन ठेकेदार एवं मिस्त्री मजदूर की लापरवाही सामने आई है नाले में मानक के विपरीत निर्माण सामग्री लगाई जा रही है 
जिसके चलते एक पानी भी नहीं रोक सका निर्माणाधीन नाला दुकानदारों एवं नगर वासियों ने कई बार निर्माण कर रहे लोगों से आग्रह किया की नाले का

निर्माण मानक के अनुसार ही करें लेकिन ठेकेदार की मनमानी के चलते नाला गिर गया और उसके चारों ओर पानी भर गया और रोडवेज गेट पर एक विद्युत पोल है वह भी चपेट में आने की स्थिति में है जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है

 नाले के बराबर रोडवेज से सैफुल्लागंज जाने वाला रोड भी अंदर से खोखला होने लगा है इससे आने-जाने वाले बाइक सवार एवं राहगीरों का दिन भर निकलना रहता है जिनका इस नाले में गिरने का डर भी है।

 इसी तरह डांग बग़ला पर नाला निर्माण हो रहा है वह भी गिर गया इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां से वार्ता हुई तो उन्होंने जांच करने एवं संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।