16 मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं का निस्तारण कर पीडितों को दिलायी 94,35,000 रूपये की क्षतिपूर्ति

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

16 मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं का निस्तारण कर पीडितों को दिलायी 94,35,000 रूपये की क्षतिपूर्ति

Saturday, 13 September 2025 | September 13, 2025 Last Updated 2025-09-13T15:57:26Z
    Share
16 मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं का निस्तारण कर पीडितों को दिलायी 94,35,000 रूपये की क्षतिपूर्ति 



पीठासीन अधिकारी (जिला जज कैडर) मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण डॉ0 मचला अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को सुबह 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनसाधारण द्वारा अपने-अपने मोटर दुर्घटना प्रतिकर बादों को पारस्परिक समझौते के आधार पर निस्तारित किया गया।

उन्होंने बताया कि क्षमोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बदायूँ द्वारा कुल 16 मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं का निस्तारण कर अंकन Rs. 94,35,000=००/-रूपये की धनराशि पीडितों को बतौर क्षतिपूर्ति दिलायी गयी।

इस अवसर पर बीमा कंपनियों के अधिवक्ता श्री अनुराग शर्मा, श्री हसीब हसन, श्री राजेन्द्र कुमार अनेजा, श्री गौरव अनेजा, एवं श्री संतोष कुमार सक्सेना, श्री राजीव सक्सेना, श्री ए०के० सिंह राठौर, श्री नवीन कुमार, श्री प्रदीप कुमार सक्सेना, वादकारी अधिवक्तागण एवं कर्मचारी गण श्री नरेश कुमार मौर्या ( न्यू इण्डिया इन्श्योरेन्स बरेली), गंगाप्रसाद उपाध्याय (UPRCTC) आदि उपस्थित रहे।