राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजितबदायूं, राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में सेवा पखवाड़ा –

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजितबदायूं, राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में सेवा पखवाड़ा –

Monday, 29 September 2025 | September 29, 2025 Last Updated 2025-09-29T13:42:56Z
    Share


राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बदायूं, 

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में सेवा पखवाड़ा – स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आज एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुरू किए गए सेवा पखवाड़ा अभियान की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देशभर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना और जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के आठवें दिन आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जांच, परामर्श और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। कुल 285 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। विभागवार प्रमुख सेवाएं इस प्रकार रहींः
 • स्त्री एवं प्रसूति विभाग: 62 महिलाओं की एनीमिया जांच, प्रसव पूर्व देखभाल, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जांच एवं परिवार नियोजन परामर्श।
 • मेडिसिन विभाग: 64 मरीजों में उच्च रक्तचाप की पहचान तथा 35 मरीजों में मधुमेह की पुष्टि।
 • सर्जरी एवं टीबी-चेस्ट विभाग: महिलाओं की स्तन कैंसर जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग।
 • दंत विभाग: 11 व्यक्तियों की ओरल कैंसर जांच।
 • नेत्र रोग विभाग: 60 व्यक्तियों की नेत्र जांच एवं परामर्श।
 • बाल रोग विभाग: 06 बच्चों का टीकाकरण।
 • रक्तदान केंद्र: 02 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान।
 • माइक्रोबायोलॉजी विभाग: 30 व्यक्तियों की हेपेटाइटिस जांच।
 • कम्युनिटी मेडिसिन विभाग: 15 लोगों को संतुलित आहार, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार, उप-प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रितुज अग्रवाल एवं विभिन्न विभागों के चिकित्सक, इंटर्न, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

यह सेवा पखवाड़ा न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में सार्थक कदम है, बल्कि पूरे परिवार और समाज के स्वास्थ्य सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आने वाले दिनों में भी कॉलेज की ओर से विविध स्वास्थ्य सेवाओं और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।