राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ के एनाटमी विभाग को मिली एम0 डी0 एनाटमी (पी0जी0) की 03 सीटें

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ के एनाटमी विभाग को मिली एम0 डी0 एनाटमी (पी0जी0) की 03 सीटें

Thursday, 20 November 2025 | November 20, 2025 Last Updated 2025-11-20T16:15:18Z
    Share
राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ के एनाटमी विभाग को मिली एम0 डी0 एनाटमी (पी0जी0) की 03 सीटें
राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ के एनाटॉमी विभाग ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष विभाग को 03 पोस्ट ग्रेजुएट (पी.जी.) सीटें प्राप्त हुई हैं। यह उपलब्धि विभागाध्यक्ष के सतत प्रयासों, समर्पित संकाय सदस्यों और संस्थान में बनाए गए उच्च स्तरीय शैक्षणिक तथा शोध वातावरण का परिणाम है।
प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एनाटॉमी विभाग को पी.जी. सीटें मिलना न केवल कॉलेज के लिए सम्मान की बात है बल्कि यह साबित करता है कि GMC बदायूँ की शैक्षणिक गुणवत्ता लगातार मजबूत हो रही है।
उन्होंने कहा कि—
“हमारी प्राथमिकता हमेशा गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा, बेहतर प्रशिक्षण वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर रही है। एनाटॉमी जैसे मूलभूत विषय में पी.जी. सीटें मिलना हमारे संस्थान की क्षमता, समर्पण और प्रगतिशील दृष्टिकोण का प्रमाण है। यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में और अधिक PG सीटें प्राप्त करने के हमारे लक्ष्य को भी मजबूत करेगी।”
डॉ. कुमार ने यह भी बताया कि कॉलेज प्रशासन ने बुनियादी ढाँचे, फैकल्टी सशक्तिकरण, लैब सुविधाओं और अकादमिक मानकों को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं।
विभागाध्यक्ष डॉ. मुकत्याज हुसैन ने कहा कि यह सफलता पूरे मेडिकल कॉलेज परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि पी.जी. सीटें मिलने से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय तकनीकी, प्रायोगिक और शोध आधारित प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
एनाटमी विभाग मेें पी0जी0 सीटे दिलाने में विभाग के संकाय सदस्य प्रो. डा0 एस0के0 मिश्रा, सहायक आचार्य,डा0 अर्जित गंगवार, सहायक आचार्य, डा0 पारूल सक्सेना का विशेष योगदान रहा है।
एनाटमी विभाग के ट्यूटर डा0 मंयक ,डा0 मनीष,डा0 फैज खान, डा0 मैघनाथ एवं स्टॉफ श्री प्रमोद, कु0 रूबी गुप्ता, श्री पुष्पेन्द्र पाल, श्री टिंकू कश्यप, श्री अशोक कुमार सभी के द्वारा निरंतर विभाग को बेहतर बनाने के लिए सहयोग प्रदान किया जा रहा है। 
उप-प्रधानाचार्या डा0 नेहा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 रितुज अग्रवाल, डा0 रश्मि सिंह, नोडल अधिकारी, एन0एम0सी0, मीडिया प्रभारी डा0 लालेंन्द्र यादव, श्री क्षितिज गुप्ता, श्री संदीप कुमार सिंह, शाइस्ता परवीन, ममता, रजनीश कुमार सिंह, मुकेश आदि ने भी कालेज की इस उपलब्धि दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कॉलेज के संकाय सदस्यों और प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए भविष्य में और अधिक विभागों के लिए पी.जी. सीटें प्राप्त करने का संकल्प लिया