ड्रिल मशीन से भारी वजन गिरने से मजदूर सत्येंद्र (34) गंभीर रूप से घायल हो गया था

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

ड्रिल मशीन से भारी वजन गिरने से मजदूर सत्येंद्र (34) गंभीर रूप से घायल हो गया था

Monday, 17 November 2025 | November 17, 2025 Last Updated 2025-11-17T18:07:56Z
    Share
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में बिजली का खंभा लगाते समय एक मजदूर की मौत हो गई। सोमवार दोपहर ड्रिल मशीन से भारी वजन गिरने से मजदूर सत्येंद्र (34) गंभीर रूप से घायल हो गया था।

यह घटना ग्राम वरखिन से युसुफनगर के बीच बिजली के खंभों के निर्माण कार्य के दौरान लगभग 2:30 बजे हुई। सत्येंद्र पुत्र दयाराम, निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना आंवला, जनपद बरेली को तुरंत जिला अस्पताल बदायूं ले जाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक कोई तहरीर न मिलने के कारण अभियोग दर्ज नहीं किया गया है।

मृतक सत्येंद्र विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं। उसका परिवार कृषि कार्य पर निर्भर है। सत्येंद्र के गांव धर्मपुर की दूरी घटना स्थल से लगभग 20 किलोमीटर बताई जाती है