एसआईआर के सम्बंध में डीएम ने किया तहसीलों का दौरा

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

एसआईआर के सम्बंध में डीएम ने किया तहसीलों का दौरा

Wednesday, 26 November 2025 | November 26, 2025 Last Updated 2025-11-26T12:58:44Z
    Share
एसआईआर के सम्बंध में डीएम ने किया तहसीलों का दौरा
बदायूँ : 26 नवम्बर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के सम्बंध में कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में शेखूपुर विधानसभा के 03 बीएलओ को उनके द्वारा अपनी भाग संख्या का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तहसील बिल्सी व सहसवान में सम्बंधित उप जिलाधिकारियों ने बीएलओ को सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट कार्यालय मे डीएम ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ देशपाल, ममता रानी व गुंजन शर्मा को सम्मानित किया। तहसील बिल्सी में एसआईआर के सम्बंध में किए गए निरीक्षण के दौरान डीएम ने 30 नवम्बर कार्य पूर्ण करने के लिए कहा तथा तहसील बिल्सी में उपजिलाधिकारी बिल्सी ने विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के बीएलओ सारिका शशिबाला, राजकुमार को सम्मानित किया।
 वहीं तहसील सहसवान में डीएम ने 30 नवम्बर कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। तहसील सहसवान में उपजिलाधिकारी सहसवान ने विधानसभा क्षेत्र सहसवान के बीएलओ राजेश कुमार, श्रीनिवास एवं प्रदीप कुमार को सम्मानित किया। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
----