मां-बेटी द्वारा हड़पा जा रहा है गर्भवती एवं बच्चों को मिलने वाला पोषाहार, शिकायत करने पर देती हैं, छेड़छाड़ और हरिजन एक्ट लगवाने की धमकी, शिकायत सही पाये जाने पर बी0डी0ओ0 सालारपुर ने की कार्यवाही की संस्तुति।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

मां-बेटी द्वारा हड़पा जा रहा है गर्भवती एवं बच्चों को मिलने वाला पोषाहार, शिकायत करने पर देती हैं, छेड़छाड़ और हरिजन एक्ट लगवाने की धमकी, शिकायत सही पाये जाने पर बी0डी0ओ0 सालारपुर ने की कार्यवाही की संस्तुति।

Saturday, 20 December 2025 | December 20, 2025 Last Updated 2025-12-20T13:24:59Z
    Share


 मां-बेटी द्वारा हड़पा जा रहा है गर्भवती एवं बच्चों को मिलने वाला पोषाहार, शिकायत करने पर देती हैं, छेड़छाड़ और हरिजन एक्ट लगवाने की धमकी, शिकायत सही पाये जाने पर बी0डी0ओ0 सालारपुर ने की कार्यवाही की संस्तुति। 
संवादाता मोहम्मद तारिक गाजी 
 विकास खण्ड सालारपुर की ग्राम पंचायत हसनपुर एवं फकीराबाद में बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को मिलने पोषाहार का वितरण न करके गबन किया जा रहा है। विकास खण्ड सालारपुर प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खण्ड में चयनित विकास खण्ड है, जिसमें मयंक सिंह, मुख्यमंत्री शोधार्थी के रूप में विकास खण्ड सालारपुर में कार्यरत् हैं। मयंक सिंह को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत हसनपुर में कीर्ति शास्त्री एवं फकीराबाद में ममता कार्यरत् आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा न तो ग्राम में आंगनवाड़ी केन्द्र पर जा रही है और न ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषाहार का वितरण किया जा रहा है। शिकायत की जांच करने पर उनके द्वारा शिकायत सही पाये जाने पर आख्या नितिन कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर को दी गई। जिसके क्रम में नितिन कुमार खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर द्वारा दोनों ग्राम में जांच करने पर पाया गया कि कीर्ति शास्त्री, ग्राम हसनपुर एवं ममता, आंगनवाड़ी कार्यकत्री फकीराबाद द्वारा ग्राम में न तो आंगनवाड़ी केन्द्र खोला जा रहा है और न ही गर्भवती महिलाओं व बच्चों को मिलने वाला पोषाहार का वितरण किया जा रहा है। मांगने पर ग्रामवासियों को धमकाती हैं तथा हरिजन एक्ट लगवाने की धमकी भी देती हैं। श्रीमती पूजा पत्नी हरिओम, श्रीमती आरती पत्नी भगवानस्वरूप श्रीमती कुसुमा पत्नी रवि श्रीमती सुषमा पत्नी विकास श्रीमती सुमन पत्नी कृपाल, निवासी ग्राम हसनुपर एवं श्रीमती रामप्यारी पत्नी बुद्धपाल, श्रीमती गोमती पत्नी जोगेन्द्र एवं श्रीमती ऊषा पत्नी होंडिल निवासी ग्राम फकीराबाद द्वारा जांच के समय अवगत कराया गया कीर्ति शास्त्री द्वारा उन्हें पोषाहार नहीं दिया जाता है और न ही ग्राम में आंगनवाड़ी केन्द्र पर उपस्थित होती हैं। शिकायत करने पर धमकाती हैं तथा एस0सी0 एक्ट लगवाने की धमकी देती हैं। 
  जांच के समय यह भी ज्ञात हुआ कि कीर्ति शास्त्री और ममता आपस में मां-बेटी हैं और मिल कर बाल विकास विभाग के पोषाहार का गबन किया जा रहा है। 
  नितिन कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर द्वारा प्रकरण में शिकायत सही पाये जाने पर कीर्ति शास्त्री, आंगनवाड़ी कार्यकत्री हसनपुर एवं ममता, आंगनवाड़ी कार्यकत्री फकीराबाद के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की संस्तुति सहित जांच मुख्य विकास अधिकारी महोदय को प्रेषित कर दी है।