सत्य साईं संध्या कार्यक्रम बदायूं में हुआ आयोजित वजीरगंज के संगीत कला केंद्र द्वारा बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां की पेश

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

सत्य साईं संध्या कार्यक्रम बदायूं में हुआ आयोजित वजीरगंज के संगीत कला केंद्र द्वारा बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां की पेश

Sunday, 21 December 2025 | December 21, 2025 Last Updated 2025-12-22T03:27:04Z
    Share
सत्य साईं संध्या कार्यक्रम बदायूं में हुआ आयोजित वजीरगंज के संगीत कला केंद्र द्वारा बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां की पेश

वजीरगंज (बदायूं):- सत्य साईं संध्या कार्यक्रम बदायूं में बड़े ही धूमधाम से साईं लोन में आयोजित किया गया जिसमें संगीत कला केंद्र वजीरगंज के बच्चों द्वारा ढोलक, हारमोनियम, तबला, गायन आदि की विभिन्न प्रस्तुतियां बच्चों द्वारा पेश की गई 8 साल के बच्चे विराट शर्मा द्वारा बहुत ही सुंदर तबला वादन बजाया गया । जो कि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा । और अन्य बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर-सुंदर गायन प्रस्तुतियां पेश की गई । जिसमें आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने इस मनमोहक दृश्य का भरपूर आनंद एवं भक्तिमय रस के साथ भगवान का भजन कीर्तन किया । प्रस्तुतियां पेश करने वाले बच्चों को साईं संध्या कमेटी बदायूं द्वारा उपहार देकर बच्चों को सम्मानित किया गया । बच्चों द्वारा मनमोहक ताली बजाकर कमेटी का अभिवादन किया गया। संगीत शिक्षक डॉ चंद्र मोहन सिंह का विशेष योगदान रहा ।इस मौके पर केंद्र संचालक गुरुदेव शर्मा एवं संगीत शिक्षक डॉ चंद्र मोहन सिंह ,देव शर्मा, राखी, रितिक, श्रृष्टि शर्मा ,मोहिस्का, कुनालिका , वैष्णवी, विराट, मिष्ठी,अनामिका आदि समस्त बच्चे ने अपनी प्रस्तुति पेश की । इस मौके पर साईं संध्या कमेटी के समस्त लोग मौजूद रहे।।।