कस्बा बिनावर में दिनदहाड़े दो अज्ञात बदमाशों ने थाने के सामने युवक से 57000 रुपये लूटे, जांच में जुटी पुलिस

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

कस्बा बिनावर में दिनदहाड़े दो अज्ञात बदमाशों ने थाने के सामने युवक से 57000 रुपये लूटे, जांच में जुटी पुलिस

Tuesday, 23 December 2025 | December 23, 2025 Last Updated 2025-12-23T17:05:41Z
    Share
कस्बा बिनावर में दिनदहाड़े दो अज्ञात बदमाशों ने थाने के सामने युवक से 57000 रुपये लूटे, जांच में जुटी पुलिस

बिनावर रिपोर्टर तारिक गाज़ी 

बिनावर: जनपद बदायूं के थाना बिनावर कस्बे में दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से 57000 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि यह लूट की घटना थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई है‌। कस्बा बिनावर निवासी पीड़ित व्यक्ति प्यारेलाल साहू ने पुलिस को बताया कि वह अपने पैसे निकालने बैंक आए थे तभी पैसे निकाल कर बैंक से घर को जा रहे थे। तभी पीछे से दो अज्ञात बदमाश आए। दोनों बदमाशों ने युवक को घेर कर 57000 लूट लिया। पीड़ित व्यक्ति प्यारेलाल साहू ने थाना बिनावर पुलिस को शिकायत प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। 

इस संबंध में बिनावर थाना अध्यक्ष ने बताया कि दो अज्ञात बदमाशों ने बैंक से निकल रहे व्यक्ति को रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया है, इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सीसी फुटेज के जरिए खोजबीन की जा रही है।