बुजुर्ग महिला की हत्या कर लूट करने वाला 25000 इनामिया मुठभेड़ में गिरफ्तार । दातागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पापड हमजापुर में बुजुर्ग महिला की हत्या कर लूट करने वाले 25000 रूपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
थाना दातागंज पर पंजीकृत 25000 रूपये के इनामिया वांछित अभियुक्त वसीम पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम हथनीभूड थाना मूसाझाग जिला बदायूं को पुलिस मुठभेड के दौरान थाना दातागंज पुलिस द्वारा बिनावर –डहरपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया है । जिसके दोनो पैरो में गोली लगी है।घायल अभियुक्त वसीम को इलाज हेतु सीएचसी दातागंज भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
