हत्या करने वाला अफसर उर्फ बौना पहलवान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

हत्या करने वाला अफसर उर्फ बौना पहलवान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thursday, 8 January 2026 | January 08, 2026 Last Updated 2026-01-08T10:56:26Z
    Share
हत्या करने वाला अफसर उर्फ बौना पहलवान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बदायूं। उसहैत क्षेत्रांतर्गत राजाराम पुत्र भूमिराज की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार 
थाना उसहैत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अहमद नगर बछौरा के रहने वाले राजाराम पुत्र भूमिराज की अभियुक्त अफसर उर्फ बौना उर्फ पहलवान पुत्र असगर अली निवासी ग्राम अहमद नगर बछौरा थाना उसहैत बदायूँ हाल निवासी ग्राम नौली फतुआबाद थाना उसहैत बदायूँ द्वारा गंगा नदी से पकड़ी गयी मछलियों को छीनने को लेकर विवाद होने पर गोली मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना उसहैत पर अफसर उर्फ बौना उर्फ पहलवान उपरोक्त एवं अन्य साथी नाम व पता अज्ञात पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में थाना उसहैत पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के अनुसार थाना उसहैत क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान भुण्डी मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम की गाड़ी रूकने पर संदिग्ध व्यक्ति तुरन्त ग्राम भुण्डी की ओर भागने लगा जिसे रूकने को कहा गया तो पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जिससे पुलिस टीम बाल- बाल बची, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त उपरोक्त के दोनो पैरों में गोली लगने से घायल हो गया । घायल अभियुक्त से उसका नाम व पता पूछा गया तो अपना नाम अफसर उर्फ बौना उर्फ पहलवान पुत्र असगर अली निवासी ग्राम अहमद नगर बछौरा थाना उसहैत बदायूँ हाल निवासी ग्राम नौली फतुआबाद थाना उसहैत बदायूँ बताया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 03 जिंदा कारतूस व नाल में फसा हुआ 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ । घायल अभियुक्त को पुलिस सुरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया गया है ।