दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी..!
बदायूं : जनपद के बिसौली कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ग्राम बीघा नगला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला?
मृतका पूजा की शादी करीब 3 वर्ष पहले हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और उसके साथ मारपीट की जाती थी।
परिजनों के गंभीर आरोप:
पूजा की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।
पुलिस की कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
