गर्भ में बेटी होने पर कराया गर्भपात, विवाहित की मौत

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

गर्भ में बेटी होने पर कराया गर्भपात, विवाहित की मौत

Saturday, 17 January 2026 | January 17, 2026 Last Updated 2026-01-17T15:17:07Z
    Share
गर्भ में बेटी होने पर कराया गर्भपात, विवाहित की मौत
। गर्भ में बेटी होने पर कथित रूप से अस्पताल में विवाहिता का गर्भपात कराया गया। जिस‌ दौरान अधिक अधिक रक्त स्राव होने पर विवाहिता की हालत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।
मामला जनपद के उझानी कोतवाली क्षेत्र के सवंती नगला गांव का है। यहां के निवासी राहुल की शादी 22 मई 2023 को थाना मूसाझाग के मल्लाहपुर निवासी किरन से हुई। शादी के बाद किरण के बेटी हुई इसके बाद कारण के ससुराल वाले और उसका पति किरण से दहेज मांगने लगे। इसी दौरान कारण फिर से गर्भवती हुई और ससुराल में एक निजी स्थान में उसका अल्ट्रासाउंड कराया और पता चला कि घर में लड़की है और गर्भपात करा दिया। गर्भपात के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण किरन की हालत बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई। बरेली की एक निजी अस्पताल में किरन का इलाज चला। 14 जनवरी की रात बहन की हालत खराब होने की सूचना उसके भाई सतवीर को मिली। उसका छोटा भाई रिंकू बहन को देखने पहुंचा। पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है की पोस्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।