मौन व्रत रख कल मनेगी मौनी अमावस्या,श्रद्धालु‌ गंगा में करेंगे स्नान ।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

मौन व्रत रख कल मनेगी मौनी अमावस्या,श्रद्धालु‌ गंगा में करेंगे स्नान ।

Saturday, 17 January 2026 | January 17, 2026 Last Updated 2026-01-17T15:18:59Z
    Share
मौन व्रत रख कल मनेगी मौनी अमावस्या,श्रद्धालु‌ गंगा में करेंगे स्नान ।
 रविवार 18 जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग में मौन व्रत रख कर मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। इस पावन पर्व पर श्रद्धालु‌ जनपद के अटैना और कछला गंगा घाट में करेंगे स्नान कर दान पुण्यकरेंगे।साथ ही अपने पूर्वजों को जल तर्पण करेंगे। मंदिरों एवं आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। कई श्रद्धालु मौन व्रत भी धारण करेंगे।
सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष धार्मिक एवं ज्योतिषीय महत्व है। जिले एवं ग्रामीण इलाकों के हजारों श्रद्धालु कछला में गंगा तट पर स्नान के लिए जाते हैं।
अपने आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन कर भक्ति आराधना करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान एवं दान करने से पापों का नाश होता है। पूर्वज अपने वंशजों को खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं। 18 जनवरी को माघ माह की मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र सुबह 10:14 बजे तक, इसके पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।