राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम के अंतरगत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान को सफल बनाने के क्रम महिला इंटर कालिज सैदपुर में पी.एम .डब्ल्यू नवाब मियां के द्वारा स्कूल की छात्राओं को कुष्ठ रोग के लक्षण जैसे शरीर पर दाग धब्बों का होना, सुन्नतl का होना, खुजली का ना होना होना ,बालों का गिर जाना ,नसों का टेढ़ा हो जाना ,करण पल्लव का मोटा हो जाना, चलते-चलते पैर से चप्पल का उतर जाना ,उपचार, विकृति, विकलांगता के बारे में जानकारी दी गई l कालिज के छात्राओं को बताया गया की कुष्ठ रोग के उपचार के लिए एमडीटी का उपयोग किया जाता है जो कि सभी सरकारी अस्पतालों में निशुलक उपलबध है l कुष्ठ रोग को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए कुष्ठ रोगी से घृणा ना करने,कुष्ठ रोगी से किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करने की अपील की गई ,स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान दिनांक 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा l
