समावेशी प्रशिक्षण का हुआ समापनदिव्यांग छात्रों की शिक्षा पर दिया गया बल ,

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

समावेशी प्रशिक्षण का हुआ समापनदिव्यांग छात्रों की शिक्षा पर दिया गया बल ,

Saturday, 31 January 2026 | January 31, 2026 Last Updated 2026-01-31T10:41:46Z
    Share
समावेशी प्रशिक्षण का हुआ समापन
दिव्यांग छात्रों की शिक्षा पर दिया गया बल , बौद्धिक अक्षमता वाले छात्रों को मिले समुचित शिक्षा
फ़ोटो
वज़ीरगंज । दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए समग्र शिक्षा के तहत परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का पाँच दिवसीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण बीआरसी केंद्र पर हुआ । मंगलवार से चल रहे समावेशी प्रशिक्षण का शनिवार को अंतिम दिवस पर समापन हुआ । मास्टर ट्रेनर तेजप्रताप ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में अनोखी प्रतिभाएं छुपी होती हैं उन्हें केवल आपको निखारने की ज़रूरत है ।

समावेशी प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर प्रदन्या मिश्रा ने ब्रेल लिपि के बारे में विस्तृत जानकारी दी । इस दौरान सांकेतिक भाषा मे श्रवण बाधित बच्चों को पढ़ने लिखने की गतितविधि के बारे में बताया । मास्टर ट्रेनर मनीषा देवी ने बैद्धिक अक्षम बच्चों को टीएलएम के बारे में बताया । परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकानुसार दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए ये प्रशिक्षण अत्यंत प्रभावी रहा । प्रशिक्षण में समावेशी शिक्षा की संकल्पना , विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का परिचय , शारीरिक बाधाओं की स्क्रीनिंग , बौद्धिक दिव्यांगता , अधिगम दिव्यांगता आदि पर समुचित प्रकाश डाला गया । इस मौके पर अतुल कुमार गुप्ता अभिषेक गुप्ता मोहित मिश्रा मोनिका डॉ हिलाल अहमद सरिता तोमर अताउर रहमान अक्षय कुंदन लाल मीना बेगम निशात अरविंद कुमार वैशाली शाक्य प्रियंका कटियार स्नेहा चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे । समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं को मॉड्यूल वितरित किये गए ।