उझानी में मैन लाइन का कैबिल बाक्स फूंका,रातभर अंधेरे में डूबा रहा शहर
जनपद का उझानी शहर रात भर अंधेरे में डूबारहा। बीती रात बिजलीघर का मैन कैबिल बाक्स फुंकने से पूरे शहर सहित देहात क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इस कड़कड़ाती ठंड और कोहरे के चलते बिजली ना आने से जहां लोगों को दिक्कत हुई वहीं सुबह नगरपालिका की पेयजलापूर्ति भी लड़खड़ा गई।
जानकारी के अनुसार बीती रात उझानी का 33 केवीए लाइन का कैबिल बाक्स जल गया जिससे पूरे शहर में ब्रेकडाउन होने से ब्लेकआउट हो गया। दर्जनों गांवों की बिजली भी गुल हो गई।
बिजली कर्मचारी रात से ही कैबिल बाक्स को सही करने में जुटे हुए है। जेई ने बताया कि केवल बॉक्स ठीक करा कर जल्दी बिजली सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। नगर वासियों को बिजली न होने से रात भर का ही परेशानी का सामना करना पड़ा साथ ही कॉलोनी में पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई।
