नगर निगम चुनावों में जनता ने विकास और सुशासन पर जताया भरोसा :राजीव

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

नगर निगम चुनावों में जनता ने विकास और सुशासन पर जताया भरोसा :राजीव

Saturday, 17 January 2026 | January 17, 2026 Last Updated 2026-01-17T15:14:46Z
    Share
नगर निगम चुनावों में जनता ने विकास और सुशासन पर जताया भरोसा :राजीव

बदायूं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों मेंभाजपा-शिवसेना गठबंधन (महायुति) की प्रचंड जीत यह स्पष्ट करती है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की विकासोन्मुखी नीतियों और मजबूत शासन व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास रखती है। यह जनादेश महायुति सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की स्पष्ट मुहर है।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक सफलता में भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, निष्ठा और संगठनात्मक शक्ति की निर्णायक भूमिका रही है। बूथ स्तर से लेकर नगर निगम स्तर तक कार्यकर्ताओं ने समर्पण भाव से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया। इस अपार जनसमर्थन के लिए महाराष्ट्र की जनता एवं भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार।