डीएम ने मौनी अमावस्या के दृष्टिगत अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

डीएम ने मौनी अमावस्या के दृष्टिगत अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण

Friday, 23 January 2026 | January 23, 2026 Last Updated 2026-01-23T16:00:28Z
    Share
डीएम ने मौनी अमावस्या के दृष्टिगत अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण
बदायूं 18 जनवरी। जिलाधिकारी अवनीश राय ने रविवार को अधिकारियों के साथ मौनी अमावस्या के दृष्टिगत कछला घाट पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कछला घाट के पुल से की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मौनी अमावस्या का धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है और यह धार्मिक आस्था का प्रतीक भी है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप व धर्म लाभ प्राप्त कर रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत की जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, एसडीएम सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-----
प्रेस संवाद संख्या 45 निःशुल्क प्रकाशनार्थ, सूचना विभाग द्वारा जारी