शनिवार को समस्त तहसीलों में होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से जनपद की समस्त तहसील बदायूं, सहसवान, बिल्सी ,बिसौली व दातागंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहेंगे।
