एनाउंसर राजेंद्र कोरी उर्फ सक्सेना मुरादाबादी का इलाज के दौरान निधन , अपनी मधुर आवाज

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

एनाउंसर राजेंद्र कोरी उर्फ सक्सेना मुरादाबादी का इलाज के दौरान निधन , अपनी मधुर आवाज

Thursday, 12 February 2026 | February 12, 2026 Last Updated 2026-02-13T03:57:10Z
    Share
एनाउंसर राजेंद्र कोरी उर्फ सक्सेना मुरादाबादी का इलाज के दौरान निधन , अपनी मधुर आवाज व फिल्मी अंदाज़ के लिए देश दुनिया में मशहूर थे मुरादाबादी 
बरेली ( उत्तर प्रदेश ) - संगीत जगत के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त जाने माने व मशहूर एनाउंसर राजेंद्र कोरी उर्फ सक्सेना मुरादाबादी का हाल ही में पिछले दिनों इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया । 
वे 65 वर्ष के हो चुके थे । 
फिल्मी अंदाज़ की हर अदा के लिए मशहूर एनाउंसर राजेंद्र कोरी उर्फ सक्सेना मुरादाबादी का जन्म बरेली जिले के क्षेत्र के गांव हरदासपुर में एक साधारण परिवार में हुआ । उनका अंतिम संस्कार
 निवास स्थान बरेली नेकपुर गल्ला मंडी मैं संपन्न हुआ
अदाकार सक्सेना मुरादाबादी अब अपनी पत्नी सुधा व तीन बेटों मोहित ,विक्की व लकी को छोड़कर सदैव के लिए दूर चले गए इससे उनके परिवार सहित समूचे देश दुनिया को गहरा दुःख है । 
फिल्मी अंदाज़ के शहंशाह सक्सेना मुरादाबादी को युवा अवस्था से ही संगीत के क्षेत्र में खास दिलचस्पी रही और वे शुरू से ही बड़े - बड़े विभिन्न कार्यक्रमों में साउंड सिस्टम का कार्य करते थे इसी साउंड सिस्टम की बदौलत वे देश दुनिया में प्रभावशाली एनाउंसर बने और देश दुनिया में ख्याति प्राप्त की । 
सक्सेना मुरादाबादी ने उत्तर प्रदेश के संभल जिले की तहसील चंदौसी में सदियों पुराने पारम्परिक मेले गणेश चतुर्थी के मेले में खुले मंच पर अपनी मधुर आवाज में एनाउंसर का काम कर संगीत प्रेमियों के दिलों में खास मुकाम बनाया । जिस मंच पर देश की प्रधान मंत्री इंद्रा गांधी , देश के तत्कालीन राष्ट्रपति व फिल्म जगत की मशहूर हस्तियां अमिताभ बच्चन , अनुराधा पौडवाल जैसी महान प्रतिभाओं ने इस भव्य मेले के दर्शकों को संबोधित किया ऐसे मंच पर सक्सेना मुरादाबादी का एनाउंस संगीत प्रेमियों के कानों में प्रेम रस घोल देता था ।
उन्होंने चंदौसी ,कासगंज , एटा ,फर्रुखाबाद ,कन्नौज ,कानपुर , अलीगढ़ , फिरोजाबाद , शिकोहाबाद , सैफई जैसे बड़े बड़े मेलों व नुमाइशों में एलाउंस व विज्ञापन करने का कार्य किया और आज उनकी मधुर आवाज के संगीत प्रेमी बेहद मुरीद हैं ।