सड़कों पर काल का ताण्डव, एक और हादसे में शिक्षक की मौत!

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

सड़कों पर काल का ताण्डव, एक और हादसे में शिक्षक की मौत!

Thursday, 12 February 2026 | February 12, 2026 Last Updated 2026-02-13T04:01:52Z
    Share
बदायूं: सड़कों पर काल का ताण्डव, एक और हादसे में शिक्षक की मौत!
बीती रात तीन मासूमों की मौत का जख्म अभी भरा भी नहीं था कि तब तक मूसाझाग क्षेत्र में एक और बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दो कारों की भिड़ंत में एक शिक्षक की जान चली गई।
सावधान बदायूं! सड़कों पर बढ़ रहा है मौत का खतरा 
बदायूं में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के टिकलापुर गांव के पास दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसके बाद कारें अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरीं। इस दर्दनाक हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
अभी कल ही दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में 3 मासूम बच्चों ने अपनी जान गंवाई थी और आज फिर एक परिवार का चिराग बुझ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
आखिर कब थमेगा सड़कों पर ये मौत का सफर?
प्रशासन से अपील है कि यातायात व्यवस्था पर ध्यान दें, और वाहन चालकों से निवेदन है कि कृपया सावधानी से गाड़ी चलाएं। आपकी एक लापरवाही परिवार को उम्र भर का गम दे सकती है।