शादी में पत्नी ने साथ में नहीं किया डांस तो पति ने किया सुसाइड

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

शादी में पत्नी ने साथ में नहीं किया डांस तो पति ने किया सुसाइड

Monday, 9 February 2026 | February 09, 2026 Last Updated 2026-02-09T14:11:46Z
    Share
शादी में पत्नी ने साथ में नहीं किया डांस तो पति ने किया सुसाइड 
तहसील बिसौली के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में साल की शादी में पत्नी ने डीजे पर अपने पति के साथ डांस करने से मना कर दिया। इससे त्रस्त होकर पति ने आत्महत्या कर ली। 
थाना फैजगंज बेहटा के सेंडोला गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है साले की शादी में डीजे पर पत्नी ने अपने पति के साथ डांस करने से मना कर दिया तो सुबह जंगल में पति का शव पेड़ से लटका मिला। उघैती थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारबरा गांव निवासी अनिल उम्र 30 वर्ष अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे। शादी में शाम के समय एक तरफ खाना चल रहा था दूसरी तरफ डीजे चल रहा था। पति अनिल ने डीजे पर डांस करने के लिए पत्नी प्रियंका को अपनी ओर खींचा प्रियंका द्वारा मना करने पर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और पति ने जंगल में जाकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह सूचना मिलने पर परिजनों ने जंगल में पेड़ पर अनिल का सब लटका पाया। अनिल के एक बेटा और एक बेटी है। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है शादी का माहौल गम में तब्दील हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।