बिसौली में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन। जनपद की तहसील बिसौली के सरस्वती विद्या

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बिसौली में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन। जनपद की तहसील बिसौली के सरस्वती विद्या

Monday, 9 February 2026 | February 09, 2026 Last Updated 2026-02-09T14:14:27Z
    Share
बिसौली में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन। जनपद की तहसील बिसौली के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने हिंदू समाज को एकजुट रहने की अपील की। 
राष्ट्रीय स्वयं स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आज तहसील बिसौली के सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं के एकजुट रखना और जागरूक करना है। बिल्सी के गुधनी स्थित श्री बालाजी दरबार बल्देव धाम से पधारे मुख्य अतिथि पूज्य श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज के सम्मेलन में पहुंचते ही पूरा प्रांगण जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। पूज्य महाराज कहा कि जात- पात को छोड़कर सभी हिंदू एकजुट हो और अपने सनातन धर्म और संस्कृति को लेकर जागरूक रहें। कार्यक्रम में ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी के लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या और राजू भैया उपस्थित रहे। साथ ही इस सम्मेलन को सफल बनाने में पूर्व विधायक‌ कुशाग्र सागर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं में विभिन्न प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रीतम जी एवं सभी वक्ताओं ने हिंदुओं को एक जुट होने का आह्वान किया। तथा धर्म और अपनी संस्कृति प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अमित पाठक सुभाष शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, सविता , सुमित शर्मा, हृदय तिवारी आशुतोष शर्मा ,वैभव मिश्रा,हिमांशु ,मनोज अग्रवाल संदीप चौहान सहित तमाम हिंदू लोग उपस्थित थे। शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में व्यवस्था चाक चौबंद रही।