बदायूं : तहसील के चक्कर... और जिंदगी की आखिरी सांस!
बदायूँ सदर तहसील में आज एक फाइल बंद होने से पहले एक जिंदगी की फाइल बंद हो गई। आदर्श नगर के रहने वाले सत्यपाल सिंह जी अपनी पत्नी के साथ वोट बनवाने के लिए कागज जमा करने आए थे, किसे पता था कि ये उनका आखिरी काम होगा।
तहसील की भागदौड़ कहें या किस्मत का खेल, अचानक गिरते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अस्पताल तो ले जाया गया, पर तब तक सांसें साथ छोड़ चुकी थीं। डॉक्टर कह रहे हैं दिल का दौरा पड़ा... शायद व्यवस्थाओं का बोझ दिल सह नहीं पाया।
सावधान रहें: सरकारी दफ्तरों के चक्करों में अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।
भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
