बिसौली। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की 84 वीं जयंती मनाई। साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के कदमों पर चलकर किसान, मजदूरों, और युवाओं की लड़ाई लड़ने का काम किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इस अवसर पर ऋषभ चौधरी, गौरव चौधरी, बॉबी सिंह, हरज्ञान सिंह, नरेश पाल सिंह, राकेश हिरदेश, अनुज, प्रवीण, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
› बिसौली
बिसौली। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय
