भगवान राम, लखन, सीता और हनुमान जी की विशाल विग्रह विधिवत स्थापना की गई

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

भगवान राम, लखन, सीता और हनुमान जी की विशाल विग्रह विधिवत स्थापना की गई

Saturday, 21 February 2026 | February 21, 2026 Last Updated 2026-02-21T17:28:49Z
    Share
भगवान राम, लखन, सीता और हनुमान जी की विशाल विग्रह विधिवत स्थापना की गई



बिसौली। नगर के दवतोरी रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार व हवन यज्ञ के बीच भगवान राम लखन सीता और हनुमान जी की विशाल विग्रह विधिवत स्थापना की गई। आचार्य सुमित मिश्रा ने कहा कि हनुमान जी सेवा, समर्पण और निष्ठा के प्रतीक हैं। यदि व्यक्ति उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार ले तो वह हर कठिनाई का सामना धैर्य और विवेक से कर सकता है। इससे पहले मन्दिर के मुख्य यजमान, विष्णु गोपाल, राजेश गुप्ता और प्रवीन अग्रवाल नादान द्वारा भगवान राम लखन सीता और हनुमान जी की विशाल विग्रह स्थापित किए गए। अनुष्ठान आचार्य सुमित मिश्रा द्वारा करवाया गया। पहले दिन भगवान का पूजन, दूसरे दिन नगर भ्रमण संकीर्तन श्री राधा रानी संकीर्तन मंडल द्वारा किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर श्याम अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, पारुल, शिवांग, देव, गौरव गोपाल, गुंजन गोपाल, मीरा, शिखा, अन्नू गुप्ता, काव्य, नवया, सुरेन्द्र अग्रवाल, नीरज साईराम आदि भक्त उपस्थित रहे।