हाईस्कूल विज्ञान व इंटर रसयन विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न*
बिसौली-क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में बुद्ववार को प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान व द्वितीय पाली में इंटर मीडिएट रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों ओर वाइस रिकॉर्डर की कड़ी निगरानी में हुई।परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व आंतरिक सचल दल प्रभारी नीरज चौहान,रामौतार मौर्य प्रसुनिका शर्मा नेहा शर्मा ने परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली।
केंद्र व्यवस्थापक राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय में 411 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। द्वितीय पाली में इंटर मीडिएट रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में 285 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 22 अनुपस्थित रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट जगन्नाथ सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया सीसीटीवी रिकार्डिंग को देखा और देखकर परीक्षा केंद्र सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना की केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ रतन लाल पशुधन विकास अधिकारी बिसौली,वाह्य केंद्र व्यवस्थापक महावीर प्रसाद केएम इंटर कालेज इस्लाम नगर सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।
