रुदायन कस्बे में जकात मांग रहे मुसलमानों के साथ बजरंगदल कार्यकर्ता द्वारा की गई मारपीट की घटना पर कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी से वार्ता कर कार्यवाही की मांग की। शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

रुदायन कस्बे में जकात मांग रहे मुसलमानों के साथ बजरंगदल कार्यकर्ता द्वारा की गई मारपीट की घटना पर कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी से वार्ता कर कार्यवाही की मांग की। शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

Monday, 23 February 2026 | February 23, 2026 Last Updated 2026-02-23T18:24:03Z
    Share
#रुदायन कस्बे में जकात मांग रहे मुसलमानों के साथ बजरंगदल कार्यकर्ता द्वारा की गई मारपीट की घटना पर कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी से वार्ता कर कार्यवाही की मांग की।
# आरोपियों पर एनएसए एवं सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की
#हिंसक गतिविधियों में शामिल बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए योगी सरकार-अजीत यादव
-----------------------------------------
बदायूँ। 23फरवरी। नफरत और हिंसा की गतिविधियों में शामिल बजरंग दल पर योगी सरकार प्रतिबंध लगाए।रुदायन की घटना के आरोपियों पर एनएसए लगाया जाए।
उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने आज जिलाधिकारी से वार्ता के दौरान कहीं। 
रुदायन कस्बे में जकात मांग रहे मुसलमानों के साथ बजरंगदल कार्यकर्ता द्वारा की गई मारपीट की घटना पर कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी से वार्ता कर कार्यवाही की मांग की।ज्ञात हो कि सहसवान थाना क्षेत्र के मोहल्ला दहलीज निवासी जावेद ,आरिफ और अब्दुल सलाम के साथ रुदायन कस्बे में शुक्रवार को मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। रविवार को दातागंज में संविधान बचाओ संवाद में शामिल होने आए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ सहसवान में पीड़ितों के घर जाकर मुलाकात की थी और हर संभव सहयोग का वादा किया था।
सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी बदायूं से वार्ता की और ज्ञापन सौंपा। आरोपियों पर एनएसए सहित सांप्रदायिक विद्वेष हिंसा फैलाने समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने । बजरंगदल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि रुदायन की घटना भाजपा और आरएसएस नफरत और हिंसा की राजनीति का परिणाम है। भाजपा की लोकप्रियता समाज में घटती जा रही है। जिससे बौखलाकर भाजपा सूबे को सांप्रदायिकता की आग में झौंककर वोट बैंक बनाना चाहती है। 
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफ़ाती मियां और जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने कहा कि रुदायन की घटना गंगा जमुनी तहजीब पर ही नहीं संविधान पर हमला है। 
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा और अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाजी नुसरत अली ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में इस्लामनगर थाना क्षेत्र के रुदायन में एक बजरंगदल कार्यकर्ता निर्दोष मुसलमान भाइयों को मारता पीटता और टोपी उतरवाता दिखाई देता है। यह घटना बेहद निंदनीय है और मानवता को शर्मसार करने वाली है। जिसका उद्देश्य धार्मिक विद्वेष फैला कर सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देकर समाज में सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना है। जिसकी संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था में इजाजत नहीं दी जा सकती। 
कांग्रेसियों ने कहा कि नफरत और हिंसा की राजनीति के विरुद्ध संविधान और भाईचारे की रक्षा के लिए संघर्ष तेज किया जायेगा।
रुदान की घटना को लेकर आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों में जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट, 
 विधि विभाग के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा, 
 जिला उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य चौधरी वफाती मियां, पूर्व शासकीय अधिवक्ता रईस अहमद, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हाजी नुसरत अली ,जिला सचिव अहमद अमजदी, राजीव पटेल, बनने खा, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव सैयद ज़ाविर ज़ैदी, राजीव गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष इकरार अली ,जिला सचिव नदीम उद्दीन ,ब्लॉक अध्यक्ष जवीर गाजी, जिला सचिव मोरध्वज लोधी, सुरेंद्र सिंह, असीम हमीद एडवोकेट, लायवा एडवोकेट, हसीन खान ,रूपचंद ,बृजपाल , राजीव पटेल, रईस फारुकी, सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष नवनीत यादव मोहम्मद शाहजहां आदि लोग उपस्थित रहे