ग्राम पंचायत खेड़ा दास के संविलियन विद्यालय में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आसफपुर ( बदायूं ) - विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव खेड़ा दास में स्थित संविलियन विद्यालय में नारी सशक्तिकरण ( मिशन शक्ति ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें थाना फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक हरि दत्त सेनी , सुदेश दिवाकर व राहुल कुमार आदि ने नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका सुरक्षा ,बालिका शिक्षा , नारी सम्मान व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी उत्थान से संबंधित आवश्यक जानकारी देकर बालिकाओं को जागरूक किया ।
इस अवसर पर विद्यालय की कर्मठी प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीलम वार्ष्णेय , सहायक अध्यापिका शशिवाला , सचिन कुमार , सर्वेश कुमार , सुधा रानी , रूबी सिंह ,ममता यादव , पूनम , सुषमा , शोभा रानी ने पुलिस अधिकारियों व पत्रकारों को सम्मानित किया ।
इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीलम वार्ष्णेय ने सभी आगंतुकों के साथ बैठकर सामूहिक भोज कराया
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला ग्राम प्रधान राम सनेही ने की ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीलम वार्ष्णेय की उत्कृष्ट कार्यशैली पर विस्तृत चर्चा की ।
इस दौरान मीडिया जगत के पुनीत कुमार सिंह , दीपक ठाकुर , चैतन्य मिश्रा , पंचुगोपाल , प्रदीप कुमार सक्सेना व दानवीर आदि को विद्यालय परिवार की ओर से शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
